नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री किशोर चंद्र देव ने रविवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। किशोर ने पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए कांग्रेस नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि वह पार्टी को तिल—तिल नष्ट होता नहीं देख सकते। उन्होंने कहा कि उनके गृह राज्य आंध्र प्रदेश में चार-पांच लोग पार्टी को लगातार शून्य की ओर धकेल रहे हैं।
यह खबर भी पढ़े— गुरुग्राम: युवक ने सोती हुई पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाकू से किए 40 से अधिक वार
पार्टी में टिके रहने की भी कोई प्रासंगिकता नहीं बची
किशोर चंद्र देव ने कहा कि पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उन्होंने मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन उन्होंने कोई तवज्जो नहीं दी। पार्टी में उपेक्षा का शिकार हुए देव ने कहा कि उनको लगा उनकी अब कोई जरूरत शेष नहीं रह गई है। इसलिए पार्टी में टिके रहने की भी कोई प्रासंगिकता नहीं बची थी। आपको बता दें कि देव 6 बार सांसद और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं। कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने ऐसे समय पर पार्टी का हाथ छोड़ा जब कांग्रेस राज्य में अकेले दम पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
यह खबर भी पढ़े— मोदी सरकार को अन्ना की चेतावनी, वायदा पूरा नहीं किया तो लौटेंगे पद्म भूषण
पार्टी हाईकमान ने नहीं ली सुध
पूर्व केंद्रीय मंत्री देव ने एक समाचार पत्र से बात करते हुए कहा कि राज्य में जिन लोगों को पार्टी की जिम्मेदारी मिली है, वो पार्टी का वजूद नष्ट करने पर तुले हैं। देव ने कहा कि लंबे समय तक इंतजार करने के बाद उन्होंने पार्टी हाईकमान कोई इसकी जानकारी, लेकिन को अंतर नहीं पड़ा। उन्होंने कांग्रेस के आला अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2t4Bcfi
एक टिप्पणी भेजें