बीकानेर. राजकीय जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर की ओर से सोमवार को नर्सिंंग छात्रों का शपथ ग्रहण व वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आर.पी. अग्रवाल ने छात्रों को शपथ दिलाते हुए नर्सिंग सेवा का मूल भाव सीखने के लिए प्रेरित किया जिससे रोगियों को अच्छी सेवा प्रदान कर सके। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. लियाकत अली गौरी ने शपथ लेने वाले छात्रों से शपथ का अक्षरश पालन कर रोगियों की सेवा करने का आह्वान किया। डॉ. पी.के. बैरवाल ने छात्रों से अनुशासित रहकर शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया। जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य अब्दुल वाहिद ने नर्सिंग सेवा को रोगियों के लिए संजीवनी बूटी के समान बताया। इस अवसर पर नर्सिंग शिक्षक भारती वैष्णव, कमलेश गुप्ता, ललिता वैष्णव, लीशा शर्मा, सुरेंद्र पडि़हार, शिजी सेवियर, पूनम मीणा, अरविंद धवल, विनोद कुमारी, अनुराधा, योगिता सैनी आदि भी उपस्थित थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2tqFT3n
एक टिप्पणी भेजें