नई दिल्ली। कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार पर से खतरा अभी टला नहीं है। कुछ दिनों बाद बजट पर विधानसभा का सत्र शुरू होगा। इस बीच सीएम कुमारस्वामी ने एक बार फिर कांग्रेस विधायक दल के नेता से सरकार पर मंडराते खतरे को लेकर आगाह किया है। इसके बाद पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने पार्टी के चारों असंतुष्ट विधायकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने यह कहकर मामले को और गंभीर बना दिया है कि कांग्रेस के 20 से 25 विधायक आज भी हमारे संपर्क में हैं।
कैबिनेट के दो मंत्रियों ने लगाया आरोप
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आरोप लगाया है कि भाजपा राज्य में जेडीएस-कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने की अपनी कोशिश में है। कांग्रेस के प्रत्येक विधायक को 50 करोड़ रुपए की पेशकश कर रही है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कैबिनेट के दो मंत्रियों ने आरोप लगाया है कि भाजपा अब भी कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी के विधायक गठबंधन साझेदारों के साथ संपर्क में हैं।
भाजपा के खिलाफ भ्रामक प्रचार
दूसरी तरफ सिद्धरमैया के दावे को खारिज करते हुए भाजपा ने उन पर पलटवार किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि गठबंधन सरकार को आरोप लगाने के बजाय राज्य के प्रशासन पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों के विधानसभा के आगामी बजट सत्र से दूर रहने की खबरों के बीच सत्तारूढ़ पक्ष ने यह दावा किया है। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि सत्तारूढ़ गठबंधन के 20 से 25 असंतुष्ट विधायक अपने-अपने नेताओं की पहुंच से दूर हैं।
Karnataka: Another notice issued by Congress Legislative Party leader Siddaramaiah to the four dissenting party MLAs to give their explanation to him before or after the assembly session. (file pic) pic.twitter.com/wMA0SIpNfF
— ANI (@ANI) February 6, 2019
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SgGBPz
एक टिप्पणी भेजें