Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: ब्लॉग के जरिए जेटली का राहुल गांधी पर हमला, डूबते राजवंश को बचाने के लिए और कितने झूठ चाहिए
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने एक बार फिर ...

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर हमला बोला है। जेटली ने ब्लॉग के जरिए तंज कसते हुए कहा कि राजवंश को झूठ बोलने पर सारे कांग्रेसी हां में हां मिलता हैं। डूबते हुए राजवंश को बचाने के लिए और कितने झूठ चाहिए। महाझूठबंधन के सारे नेताओं में झूठ फैलाया जा रहा है। बता दें कि 10 फरवरी को इलाज कराकर स्वदेश लौटे केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष किया।

सच को छुपाना आसान नहीं

राहुल गांधी की तुलना ‘फेल स्टूडेंट’ से करते हुए जेटली ने कहा कि फेल होने वाला छात्र हमेशा क्लास टॉपर से चिढ़ता है। जेटली ने राफेल डील, जीएसटी, सर्जिकल स्ट्राइक, सुप्रीम कोर्ट, सीबीआई विवाद जैसे तमाम मुद्दों का हवाला देते हुए कहा कि इन सभी पर कांग्रेस का रवैया फेल स्टूडेंट जैसा रहा, जबकि हर बार उसका झूठ बेनकाब होता रहा है। अरुण जेटली ने पहले ट्वीट में रफाल डील का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस झूठा आंदोलन चलाकर सरकार को बदनाम कर रही है। लेकिन 'झूठ ज्यादा वक्त तक नहीं टिकता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने झूठ साबित करने के लिए विरोधियों ने आधा अधूरा पत्र दिखाया, जिसके बाद उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो गई। वह भूल गए थे कि सच की हमेशा जीत होती है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TRZHYE

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top