बीकानेर. शहरी क्षेत्र की सरकारी स्कूलों में अक्षयपात्र की ओर से ६ फरवरी से दस हजार बच्चों को गर्म खाना उपलब्ध करवाया जाएगा। पहले एक सप्ताह तक दस हजार बच्चों को गर्म खाना उसके बाद शहर की २० किलोमीटर की परिधि की स्कूलों में १६४ विद्यालयों में करीब २० हजार बच्चों को खाना दिया जाएगा। यह बात रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अक्षयपात्र के समन्वयक रघुपतिदास ने की। रघुपति दास ने कहा कि केन्द्रीयकृत रसोईघर अक्षयपात्र का उद्घाटन सोमवार को शाम ४ बजे शिक्षामंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा, ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला व उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी करेंगे।
रघुपति दास ने बताया कि अक्षयपात्र की शुरुआत कर्नाटक के बेंगलोर से हुई थी। इसके बाद देश के विभिन्न राज्यों की स्कूलों में अक्षयपात्र की ओर से गर्म खान दिया जा रहा है। हर क्षेत्र का अपना अलग स्वाद होता है इसलिए पहले यहां के बच्चों में खाने का स्वाद देखने के बाद कुछ नए मेन्यू भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सप्ताह के एक दिन मिठाई, फल आदि होना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2BkIqQG
एक टिप्पणी भेजें