Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: राहुल बोले- इंदिरा से मोदी की तुलना गलत, उत्तर प्रदेश हीं नहीं समूचे देश में होगी प्रियंका की भूमिका
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने किसान लोन ...

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने किसान लोन माफी, प्रत्येक गरीब को न्यूनतम आय और प्रियंका गांधी की सक्रिय रानजीति में एंट्री को लेकर दो टूक बात कही। राजनीति में प्रियंका की एंट्री पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह केवल उत्तर प्रदेश तक ही सिमट कर नहीं रहेंगी, बल्कि उनकी भूमिका पूरे देश में नजर आएगी।

ममता पर मोदी सरकार की कार्रवाई पर आज जुटेगा विपक्ष, बैठक में लिया जाएगा सामूहिक फैसला

एक अंग्रेजी समाचार पत्र से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी की महासचिव हैं, इसलिए उनकी भूमिका किसी एक राज्य तक नहीं, बल्कि पूरे देश में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने प्रियंका को अभी केवल एक जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि अभी कई और अहम जिम्मेदारियां दी जानी शेष हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उनका लक्ष्य देश के पूर्वी हिस्सों जैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु व बिहार में पार्टी को आगे बढ़ाना है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसमें प्रियंका गांधी अहम भूमिका निभाएंगी। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में प्रवेश के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार उनकी नई जिम्मेदारियों पर बोले।

अमरीका से लौटीं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के साथ बैठक में करेंगी चुनावी रणनीति पर चर्चा

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस ने मास्टरस्ट्रोक चलते हुए प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया है। इसके साथ ही उनको पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी भी सौंपी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के फोकस में देश का सबसे बड़ा राजय उत्तर प्रदेश और वहां की सियासत है। पार्टी यहां अपना जनाधार बढ़ाना चाहती है और वह भी तब जब यहां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने उसको दरकिनार कर दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UMirt1

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top