नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके बहनोई रार्बट वाड्रा पर हमला बोला हैं। भाजपा ने राहुल को अपराधी नंबर वन और वाड्रा को अपराधी नंबर टू कहा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर वाड्रा पर निशाना साधा। पात्रा ने कहा वाड्रा को पेट्रोलियम डीम में घूस मिली।
इस दौरान संबित पात्रा ने रॉबर्ट वाड्रा पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए। पात्रा ने कहा कि वाड्रा ने अवैध तरीके से लंदन में संपत्तियां खरीदीं। लंदन में रॉबर्ट वाड्रा की 8-9 संपत्तियां हैं।
Sambit Patra,BJP:Posters of 2 criminals have been put in front of Congress office.Both of them are out on bail; Criminal no.1 Rahul Gandhi in connection with National Herald case&criminal no.2 Robert Vadra who has to appear before ED today in connection with money laundering case pic.twitter.com/FiyJxQaDWw
— ANI (@ANI) February 6, 2019
पात्रा का कहना है कि पेट्रोलियम की दलाली स्काईलाइट के अकाउंट में की गई थी। वाड्रा ने दिरहम करेंसी में दलाली की थी। दोनों अपराधी जेल के बाहर हैं।
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपराधी नंबर वन करार दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस दफ्तर के बाहर 2 अपराधियों को पोस्टर लगे हैं। यह पोस्टर राहुल गांधी और वाड्रा के हैं। अपराधी नंबर एक राहुल गांधई नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर बाहर हैं जबकि अपराधी नंबर 2 राबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना है।
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि लंदन में वाड्रा की आठ प्रॉपर्टी हैं। संबित पात्रा यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राबर्ट वाड्रा ने पांच हजार करोड़ का गबन किया है। वाड्रा को घूस मिली थी और स्काइलाईट के खाते में घूस का पैसा गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RHGgjz
एक टिप्पणी भेजें