भुवनेश्वर। आम चुनाव का समय करीब है और राजनीतिक दलों में सियासी जंग शुरु हो चुका है। हर राजनीतिक दल ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और अपने विरोधियों पर जमकर बरस रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा के कालाहांडी के भवानीपटना में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी और सीएम नवीन पटनायक पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर है और नवीन पटनायक एक रिमोट कंट्रोल की तरह काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की पटनायक सरकार ने मिलकर ओडिशा के किसानों व आम लोगों की जमीनों को छीना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ओडिशा को एक स्पेशल जगह की आगे बढ़कर हमेशा मदद किया है। लेकिन मोदी सरकार और नवीन पटनायक की सरकार ने यहां के गरीबों को केवल धोखा देने का काम किया है। राहुल ने कहा कि नवीन पटनायक ने ओडिशा को चिटफंड घोटाला दिया, नरेंद्र मोदी ने देश को रफाल स्कैम और नोटबंदी दिया लेकिन अब कांग्रेस पार्टी आपको सबकुछ वापस लौटाएगी। बता दें कि राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस की सरकार की उपलब्धियां भी बताई। उन्होंने कहा क हमारी सरकार ने ओडिशा के लिए सबसे बड़ा काम आदिवासी बिल, पेसा कानून आदि बनाकर लोगों के हितों की रक्षा करने का काम किया है। जल, जंगल और जमीन के माध्यम से गरीबों को उनका हक देने का काम किया है।
BJP leaders lauded themselves claiming they have done historic work when gave only ₹3.50/day to farmers, by giving ₹17/day to a farmer's family, while they gave ₹3,50,000Cr to 15-20 of India's richest industrialists: Congress President @RahulGandhi #ParivartanSankalpSamavesh pic.twitter.com/3ufT5BHHwg
— Congress (@INCIndia) February 6, 2019
मोदी-पटनायक सरकार पर साधा निशाना
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार और पटनाक सरकार पर जमकर निशाना साध। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट में मोदी सरकार ने किसानों को धोखा देने का काम किया है। मोदी जी देश के किसानों को एक दिन में 17 रुपए देने की घोषणा की है और ऐतिहासिक भी बता रहे हैं। जबकि देश के 15-20 अमीरों को साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए दिए हैं। सरकार के इस फैसले पर नवीन पटनायक की सरकार ताली बजा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ इससे बड़ा कोई मजाक नहीं हो सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में सरकार बनते ही हमारी पार्टी देश के हर गरीब के बैंक खाते में न्यूनतम आमदनी डालकर दिखाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मनरेगा में कांग्रेस ने रोजगार देने का काम किया है उसी तरह से न्युनतन आमदनी देकर दिखाएगी। अब झूठ का समय खत्म हो गया है।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MREn39
एक टिप्पणी भेजें