Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: जिले में 89 हजार किसानों का 376 करोड़ का ऋण होगा माफ
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
गांव पक्का भादवां में प्रभारी मंत्री डोटासरा ने किए वितरित हनुमानगढ़. राजस्थान में फसली सहकारी ऋण माफी योजना के अंतर्गत गुरुवार को जिले ...


गांव पक्का भादवां में प्रभारी मंत्री डोटासरा
ने किए वितरित
हनुमानगढ़. राजस्थान में फसली सहकारी ऋण माफी योजना के अंतर्गत गुरुवार को जिले का पहला शिविर पक्काभादवा ग्राम सेवा सहकारी समिति में लगाया गया। जिसमें जिले के प्रभारी और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने किसानों को ऋण माफी के प्रमाणपत्र दिए।
शिविर में कुल 657 किसानों का 1.87 करोड़ का ऋण माफ कर सर्टिफिकेट दिए गए। जिला प्रभारी मंत्री डोटासरा ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले में 89 हजार 129 किसानों का कुल 376.28 करोड़ का ऋण माफ किया जा रहा है। किसानों के भूमि विकास बैंक के ऋण भी माफ किए जा रहे हैं। नेश्नलाइज बैंकों के ऋण माफी के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से केन्द्र सरकार को पत्र लिखा गया है। सरकार संपूर्ण कर्जामाफी की ओर बढ़ रही है। डोटासरा ने कहा कि सरकार ने किसानों का कुल 18 हजार करोड़ का ऋण माफ किया है। जो अपने आप में बड़ा कार्य है। शिविर को जिला कलक्टर ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि पक्का ***** में 657 किसानों के 1.87 करोड़ के ऋण माफ किए गए हैं।
केन्द्रीय सहकारी बैंक के एमडी भूपेन्द्र ज्याणी ने बताया कि ऋण माफी शिविर में कुल 24 अवधिपार ऋण धारकों के विरुद्ध 16.05 लाख और 633 गैर अवधिपार काश्तकारों का 171.34 लाख रुपए का ऋण माफ किया गया है। शुक्रवार को डबलीराठान और लोंगवाला में ऋण माफी शिविर लगाया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Sk4Jkc

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top