बीकानेर. पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिले में शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही। शाम को घने बादल छाए और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। सर्द हवा चलने और बूंदाबांदी से दिन का तापमान छह डिग्री गिर गया। इससे सर्दी फिर बढ़ गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई जगह मावठ हुई, जिससे फसलों को फायदा होगा। कई जगह चली तेज हवा के कारण विद्युत पोल गिर गए। शहर में अधिकतम तापमान २०.४ डिग्री और न्यूनतम तापमान १२ डिग्री सेल्सियस रहा।शहर में सुबह से छाए बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर को धूप खिली, लेकिन बाद में फिर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। शाम को सवा पांच बजे बाद उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इस दौरान तेज हवा चलने से लोग ठिठुरते रहे।
बादल छंटने पर खुलेगा मौसम
मौसम विभाग के प्रभारी संजीव प्रभारी संजीव थानवी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही बढ़ी है। अंचल में दो-तीन तक बादल छाए रहने और एक-दो दिन में मावठ होने की भी संभावना है। इसके बाद बादल हटने से एक बार तापमान में गिरावट आएगी। एक सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। इसके बाद तापमान बढ़ सकता है। शुक्रवार को हवा की दिशा भी बदल गई। गुरुवार को जहां दक्षिण-पश्चिमी हवा चल रही थी। वहीं शुक्रवार को उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से सर्दी का असर बढ़ गया। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब १० किमी प्रतिघंटा तक रही।
फसल को होगा फायदा
मावठ के कारण रबी की फसल को फायदा होगा। किसानों ने अनुसार अभी पकाव पर आई फसल को सिंचाई की जरूरत है। इन दिनों सरसों, गेहूं, चने, जौ आदि की फसल पकने की ओर है। फसल के लिए मावठ संजीवनी साबित होगी। अभी सरसों पर फूल आने लगे हैं। तेज हवा से फसलों को नुकसान भी हो सकता है।
बिजली गिरने से तार टूटा
लूणकरनसर के ग्राम ढाणी भोपालाराम की श्रीकृष्ण गोशाला में बिजली के खम्भे पर आकाशीय बिजली गिरने से एकबारगी हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बिजली गिरने से पोल पर तार ही टूटा और कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर निगम के कार्मिकों को फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई गई।
करंट से गाय मरी
लूणकरनसर तहसील क्षेत्र में दोपहर में अंधड़ से ग्राम राजासर उर्फ करणीसर के पास बिजली के सात पोल टूट गए। इस दौरान तारों में करंट से एक गाय की झुलसने से मौत हो गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SzXZxH
एक टिप्पणी भेजें