नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश हर धर्म के लोगों के साथ मिलकर बना है। किसी एक समुदाय या समाज का नहीं है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी भी देश के पीएम को तोड़ने वाला नहीं, जोड़ने वाला होना चाहिए, नहीं तो ऐसे पीएम को हटा देना चाहिए। राहुल गांधी ने पीएम को अड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी जी हमसे 10 मिनट भी चर्चा नहीं कर सकते वह भाग जाएंगे, वह डरपोक आदमी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि आरएसएस नागपुर से देश चलाना चाहता है। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
#WATCH Rahul Gandhi: I challenge the BJP, let Narendra Modi ji debate with me for 10 minutes on stage. He is scared, he is a 'darpok' person. pic.twitter.com/tjr1qkPI5l
— ANI (@ANI) February 7, 2019
2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी
राहुल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप मोदी जी का चेहरा देखिए आपको साफ दिखेगा कि वो घबराए और डरे हुए हैं। क्योंकि वह हर मोर्चे पर फेल हैं। राहुल गांधी ने कहा 5 साल पहले कहा जाता था कि नरेंद्र मोदी जी की 56 इंच की छाती है, 15 साल राज करेंगे। लेकिन वह हर मुद्दों पर विफल रहे। चाहे किसान की बात हो, मजदूर की बात हो, गरीब की बात हो, करप्शन की बात हो या युवा की। राहुल ने कहा कि 2019 में कांग्रेस पार्टी भाजपा और आरएसएस को परास्त करने जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WJo8tv
एक टिप्पणी भेजें