Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: बीकानेर- दमकल बेड़े का घुट रहा 'दम'
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
बीकानेर. नगर निगम का दमकल विभाग मानो बीमार हो गया है। दमकल बेडे़ की एक और गाड़ी खराब हो गई है। निगम के पास नौ दमकल गाडि़यां हैं और इनमें च...

बीकानेर. नगर निगम का दमकल विभाग मानो बीमार हो गया है। दमकल बेडे़ की एक और गाड़ी खराब हो गई है। निगम के पास नौ दमकल गाडि़यां हैं और इनमें चार खराब हो चुकी हैं। इससे आग लगने की घटना होने पर निगम को फिर जूझना पड़ सकता है। पिछले दिनों धीरेरां के पास दो ट्रकों में आग लगने पर भी निगम की चार दमकलें आग बुझाने में नाकाम साबित हुई थी। इससे सबक लेते हुए निगम अब एक नई गाड़ी खरीदने के प्रयास में जुट गया है। बताया जा रहा है कि निगम जल्द ही स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) को एक दमकल गाड़ी देने का प्रस्ताव भेज रहा है। निगम प्रशासन के दमकल बेड़े में शामिल गाडि़यों में से तीन में पम्प संबंधी और एक गाड़ी में इंजन कम्प्रेशन की खराबी बताई जा रही है। केवल पम्प की खराबी से खड़ी गाडि़यों को दुरुस्त नहीं करवाने से इनके रख-रखाव पर सवालिया निशान लगा रहा है।

 

६ गाडि़यां १५ साल से ज्यादा पुरानी
निगम की नौ में से ६ दमकल गाडि़यां १५ साल या इससे अधिक पुरानी हैं। इससे ये आए दिन खराब हो रही हैं। केवल तीन गाडि़यां ही करीब पांच साल से कम पुरानी बताई जा रही हैं।

 

नई की हो खरीद
निगम के अग्निशमन बेडे़ में शामिल अधिकतर गाडि़या सालों पुरानी हैं। बार-बार खराब हो रही हैं। साधारण सभा में नई गाडि़यां खरीदने का प्रस्ताव पारित हो चुका है, लेकिन निगम प्रशासन नई गाडि़यां नहीं खरीद रहा है। इस बजट में भी नई गाडि़यों की खरीद के लिए प्रावधान रखा जाए, इसका प्रस्ताव निगम प्रशासन को दिया जाएगा।
जावेद पडि़हार, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम बीकानेर

 

दो गाडिय़ों का चल रहा काम
दमकल की दो गाडि़यों में पम्प संबंधी खराबी है। उनका काम चल रहा है। पाट्र्स नहीं मिलने से इनके काम में देरी हो रही है। इन गाडि़यों के ठीक होने के बाद एक और गाड़ी की मरम्मत करवाई जाएगी। गाडि़यों को जल्द सही करवाने के प्रयास चल रहे हैं।
मुकेश कुमार, यांत्रिकी प्रभारी, नगर निगम बीकानेर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MFvRnL

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top