बीकानेर. शहर में गुरुवार अलसुबह हुई हल्की बूंदाबांदी और सुबह बदलो आवाजाही से सर्दी के तेवर तीखे हो गए। इससे पहले अंचल में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को सर्दी के तेवर अब कम होने लगे हैं। सुबह से बादलों की आवाजाही से तापमान में बढ़ोतरी हुई। तापमान बढऩे के साथ ही सूरज की तपिश भी तेज हो गई। सुबह जहां सूरज की तेज धूप व शाम को ठिठुरन रही। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही से तापमान ओर बढ़ेगा। शुक्रवार को जिले में बारिश होने की संभावना है। सुबह से शाम तक बादल शहर पर मंडराते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
शहरवासियों ने सुबह जहां बादलों की आवाजाही लगी रही जो देर रात तक शहर पर छाए रहे। दोपहर में सूरज की चटक धूप से लोग घरों से बाहर निकले। तेज धूप के चलते शहरवासियों ने गर्म कपड़े भी असहज महसूस होने लगे। वहीं शाम को सर्दी का दौर शुरू हो गया। इसके साथ ही लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने लगे। अधिकतम तापमान २४.२ डिग्री व न्यूनतम तापमान ९ डिग्री सेल्सियस रहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MGjmrN
एक टिप्पणी भेजें