Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा पर कांग्रेस ने कसा तंज, 'जिनकी डिग्री पर सवाल, वो बच्चों को परीक्षा देना सिखा रहे'
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली: बोर्ड परीक्षा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बच्चों के साथ परीक्षा पे चर्चा की। दिल्ली के तालकटोरा स्टोडियम मे...

नई दिल्ली: बोर्ड परीक्षा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बच्चों के साथ परीक्षा पे चर्चा की। दिल्ली के तालकटोरा स्टोडियम में पीएम मोदी ने करीब 2000 बच्चों के साथ परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करने पर विस्तार से बातचीत की थी। पीएम मोदी की इस पहल पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने पीएम मोदी की इस मुहिम पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा। आनंद शर्मा ने नाम लिए बगैर कहा कि जिनकी डिग्री खुद सवालों में हो, वो बच्चों को परीक्षा देना सीखा रहे हैं।

पीएम ने बच्चों को दिए टिप्स

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्रों के साथ टीचर, पैरेंट्स और विदेशी स्टूडेंट्स भी शामिल हुए । बता दें कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में पीएम मोदी छात्रों से बातचीत कर परीक्षा के दौरान तनाव रहित रहने और अपना प्रदर्शन बेहतर बनाने के टिप्स दिए। साथ ही पीएम ने छात्रों को खुद पर भरोसा रखने, परिक्षा में कम नंबर को लेकर परेशान नहीं होने के गुर सिखाए।

क्या कहा पीएम ने

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा उद्देश्य कोई उपदेश देना नहीं है। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप ऐसा समझें कि आप अपने परिवार के साथ बैठे हैं और परिवार का एक बड़ा सदस्य आप से बात कर रहा है। दूसरी बार परीक्षा पर चर्चा में विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बार पिछले साल के मुकाबले पाठ्यक्रम में थोड़ा ही बदलाव हुआ है। पीएम ने कहा कि जिंदगी में अपेक्षा होनी चाहिए, निराशा नहीं। छात्रों के अंदर जोश भरते हुए पीएम ने कहा कि अपने सोशल स्टेटस की वजह से बिना मतलब का दवाब न पालें। निराशा में डूबा समाज किसी का भला नहीं कर सकता।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RqDT4m

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top