Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: सूरत में युवाओं के बीच पीएम मोदी बोले- सबका साथ-सबका विकास हमारी सरकार का मूलमंत्र
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
सूरत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सूरत शहर में आज युवाओं के साथ चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि देश का नौजवान देश का भविष्य है। अ...

सूरत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सूरत शहर में आज युवाओं के साथ चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि देश का नौजवान देश का भविष्य है। अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए कहा कि आपका एक वोट मुझे दौड़ाने की प्रेरणा देता है। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कालेधन और भ्रष्टचार की चर्चा करते हुए कहा कि आज पांच साल के पूरे कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार के मामले नहीं उजागर हुए। पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले की सरकार में आतंकी हमले होते थे। मोदी ने 26/11 हमले का जिक्र करते हुए कहा कि मोमबत्तियां जलाईं गईं। लेकिन हमारी सरकार में उरी हमला हुआ ।उरी ने हमें सोने तक नहीं दिया। जवान के खून का एक-एक कतरा हमारे दिल में आग की तरह लगी हुई थी। उसी का परिणाम सर्जिकल स्ट्राइक थी। उन्होंने कहा कि आज आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। चाहे उरी हमला हो या पठानकोट हमला। सभी हमलों पर भारतीय सेना प्रचंड प्रहार कर रही है।

 

पीएम मोदी ने लोगों के सवालों के जवाब भी दिए

 

इस दौरान पीएम ने लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। एक युवा ने पीएम से सवाल किया कि आपके खिलाफ 2019 में महागठबंधन तैयार किया गया है। इस पर आप क्या सोचते हैं। पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे किसी तरह का डर नहीं है। मैं तो खुली किताब की तरह हूं। यही मेरी ताकत है। मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि चार पीढ़ियों तक राज करने वालों को अच्छा नहीं लग रहा कि एक चाय वाला आ गया है. देश को जिन्होंने लूटा है, वे उन्हें लौटाना ही पड़ेगा। पीएम ने कहा कि समाज ने मुझे यहां सोने के लिए नहीं भेजा है। 24 घंटे मजदूरी करूंगा. देश के लिए जो कर सकता हूं करूंगा, उससे पीछे नहीं हटूंगा। पीएम मोदी ने युवाओं से नोमो ऐप लागू करने की अपील की । पीएम ने कहा कि 2013-14 के अखबारों की सुर्खियां घोटालों से भरी रहती थीं। आज पेपरों की हेडलाइन बदल गई। पहले कोयला घोटाला, 2 जी घोटाला होते रहते थे। लेकिन अब ऐसी कोई खबर नहीं दिखती। पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास हमारी सरकार का मूलमंत्र है और हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Uo8660

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top