नई दिल्ली। केंद्र सरकार में मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। हेगड़े ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उनको ‘मिश्रित नस्ल' का बताया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक ‘मुस्लिम' पिता और ईसाई मां का बेटा ब्राह्मण किस तरह से हो सकता है। केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने यह टिप्पणी राहुल गांधी द्वारा रफाल सौदे पर नरेंद्र मोदी सरकार को निशाना बना को लेकर की गई।
मॉडल के संबंध बनाने से इनकार पर गला दबाकर हत्या, बेहोश होने पर किया दुष्कर्म का प्रयास
हेगड़े ने उत्तर कन्नड़ में एक कार्यक्रम में राहुल की ओर संकेत करते हुए कहा कि ‘...उन्हें धर्म की कोई समझ नहीं है। यही कारण है कि वह इतना झूठ बोलते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि पिता मुस्लिम हैं और मां ईसाई तो बेटा ब्राह्मण कैसे हुआ?' इसके साथ ही हेगड़े ने कहा कि आप विश्व की किसी भी लैबोरेटरी में ऐसी मिश्रित नस्ल तैयार नहीं कर सकते। यह कमाल केवल हमारे देश की कांग्रेस प्रयोगशाला में ही हो सकता है।
वीके सिंह के निशाने पर कांग्रेस, आज प्रियंका बनीं महासचिव तो कल उनके बच्चे संभालेंगे कोई जिम्मेदारी
आपको बता दें कि यह केंद्रीय मंत्री हेगड़े का पहला बयान नहीं है, जिसमें उन्होंने इस तरह का बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने एक कार्यक्रम में विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि हिन्दू लड़की को टच करने वाला हाथ बचना नहीं चाहिए। हेगड़े के इस बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हेगड़े पर हमला करते हुए उनको हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय बताया। राहुल गांधी ने हेगड़े मंत्री पद के लिए अयोग्य करार दिया था और उनको तुरंत बर्खास्त किए जाने की मांग की थी। राहुल गांधी ने एक खबर को ट्वीट करते हुए कहा कि 'यह व्यक्ति (हेगड़े) प्रत्येक भारतवासी के लिए शर्मिंदगी का विषय है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DKVpwY
एक टिप्पणी भेजें