Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: अब शाला दर्पण पोर्टल पर मिलेगी स्कूलों की सभी जानकारी
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
बीकानेर. शिक्षा विभाग का पुनर्गठन होने के बाद शाला दर्शन पोर्टल को शाला दर्पण पोर्टल में मर्ज कर दिया गया है। अब स्कूलों की सभी जानकारियां ...

बीकानेर. शिक्षा विभाग का पुनर्गठन होने के बाद शाला दर्शन पोर्टल को शाला दर्पण पोर्टल में मर्ज कर दिया गया है। अब स्कूलों की सभी जानकारियां शाला दर्पण पोर्टल पर मिलेंगी। पहले शाला दर्शन पोर्टल पर कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं और शाला दर्पण पोर्टल पर कक्षा दस से बारहवीं तक की कक्षाओं की जानकारी मिलती थी। एनआइसी सिस्टम के तहत सभी सूचनाएं अब शाला दर्पण पोर्टल पर शिफ्ट कर दी गई हैं।

 


शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक शिक्षा के वेबपोर्टल शाला दर्शन को बंद कर दिया है। एनआइसी ने समग्र शिक्षा अभियान का भी नया पोर्टल बनाया है। शाला दर्पण के नए पोर्टल के होम पेज को आकर्षक बनाते हुए इसे थ्री डी थीम पर तैयार किया गया है। इसके होमपेज पर स्कूल, विद्यार्थी, शिक्षकों की संख्या होगी। इस पोर्टल में विभागीय आदेश तुरंत अपडेट होंगे। जिले में प्रारंभिक शिक्षा के करीब 1500 स्कूल और माध्यमिक शिक्षा के करीब 415 स्कूल हैं।

 


पहले होती थी परेशानी
विभाग के नए ढांचे में संयुक्त निदेशक, मुख्य डीईओ, मुख्य बीईईओ और पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पद पर लगे शिक्षा अधिकारियों को प्रारंभिक-माध्यमिक दोनों के स्कूलों की निगरानी की जिम्मेदारी दी है। प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूलों के अलग-अलग पोर्टल से अधिकारियों को कोई भी सूचना के लिए दो पोर्टल पर काम करना पड़ रहा था। नई सरकार ने इस परेशानी को दूर करते हुए एक ही पोर्टल तैयार किया है।

 

एक कर दिया गया है
शाला दर्शन व शाला दर्पण पोर्टल को एक कर दिया गया है। अब स्कूलों की सभी जानकारियां शाला दर्पण पोर्टल पर मिलेंगी। हालांकि शाला दर्शन पोर्टल पर काम रहे कर्मचारी को दूसरी जगह लगाने के लिए कोई आदेश नहीं आए हैं।
नूतनबाला कपिला, संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UxoIsm

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top