Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: पुलिस पहरे में यूरिया का वितरण, किल्लत बरकरार
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
छत्तरगढ़़. यहां तहसील मुख्यालय पर यूरिया का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को यूरिया लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान कड़ाके की...

छत्तरगढ़़. यहां तहसील मुख्यालय पर यूरिया का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को यूरिया लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान कड़ाके की सर्दी में ही सुबह सात बजे सहकारी समिति आगे में कतार में लग गए। समिति व्यवस्थापक रहमत अली व कृषि विभाग कर्मचारी रामस्वरुप लेघा ने बताया कि सहकारी समिति पर करीब तीन सौ थैले लेकर एक ट्रक यूरिया खाद को पहुंचा। इसे उपखंड अधिकारी प्रमोद सीरवी के निर्देशानुसार कृषि विभाग कर्मचारियों व पुलिस प्रशासन के पहरे में एक आधार कार्ड पर 2-2 थैले खाद वितरित की गई। किसानों ने बताया कि दो थैले खाद के लिए घंटों तक बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे किसानों को पूरा दिन खराब करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि तहसील क्षेत्र में खेतों में फसलें के पकाव के लिए सिंचाई पानी लगाने के साथ यूरिया का छिड़काव भी जरुरी होता है। अभी भी क्षेत्र के किसानों को करीब पांच हजार यूरिया खाद के थैलों की और आवश्यकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DLlhbJ

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top