Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: थरूर के ट्वीट पर बिफरी BJP, संबित पात्रा बोले- हिन्दुओं को गाली देना कांग्रेस की आदत
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर के एक ट्वीट पर फिर से सियासी घमासान छिड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने थरूर के ट्वीट की...

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर के एक ट्वीट पर फिर से सियासी घमासान छिड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने थरूर के ट्वीट की कड़ी निंदा की है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रतिदिन हिन्दू धर्म को गाली देने का काम कर रही है, जो अत्यंत दुखद है और यह कांग्रेस पार्टी के असली चेहरे को दिखता है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में दो प्रकार के लोग हैं- एक वो जो हमेशा हिन्दुओं को गाली देते रहते हैं और दूसरे वो जो वोट पाने के लिए चुनाव के वक्त छद्म हिन्दू का रुप धारण कर लेते हैं। जैसे कि आजकल राहुल गांधी कर रहे हैं। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस का एक ही मत रहा है और वो अंग्रेजों वाला है। इनका मत है हिंदुस्तान को धर्म के नाम पर बांटों और तानाशाही करो। एक तंज कसते हुए पात्रा ने कहा 'देखो कांग्रेसियों का गुरूर, राहुल ने कहा जाओ थरूर, हिंदुओं का अपमान करो जरूर'।

 

 

हिन्दुओं को लेकर थरूर ने ये लिखा…

आपको बता दें कि शशि थरूर ने एक ट्वीट के जवाब में ट्वीट करते हुए लिखा कि 'यह हिंदी, हिंदू, हिंदुत्व की विचारधारा हमारे देश को बांट रही है। हमें एकता चाहिए, एकरूपता नहीं।' दरअसल मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले 27 वर्षीय छात्र अब्राहम सैमुअल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कांग्रेस नेता शशि थरूर और डीएमके चीफ एमके स्टालिन को टैग करके ट्वीट किया था। उसमें उन्होंने लिखा था कि उन्हें हिंदी नहीं आने के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर एक अधिकारी ने क्लीयरेंस देने से इनकार कर दिया। सैमुअल ने ट्वीट कर लिखा था, 'अभी-अभी मुझे एक इमिग्रेशन ऑफिसर ने मुंबई एयरपोर्ट के काउंटर नंबर 33 पर इमिग्रेशन देने से इनकार कर दिया। कारण था कि मुझे सिर्फ तमिल और अंग्रेजी आती है हिंदी नहीं! यह क्या समस्या है! अधिकारियों से शिकायत की है, उम्मीद है कि वे कार्रवाई करेंगे।' बता दें कि शशि थरूर इसी ट्वीट के जवाब में ट्वीट करते हुए ये बातें लिखी, जिसपर अब विवाद छिड़ गया है।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2BmNOmH

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top