Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: 2017 पल्‍लू की मां ब्रह्माणी को मेला प्रारंभ
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
पल्‍लू हनुमानगढ मां ब्रह्माणी के मंदिर पर लगी श्रद्धालुओं की कतार । फोटो विनोद गोस्‍वामी  पल्लू. कस्बें के ऐतिहासिक मां ब्रह्माणी मंदि...
पल्‍लू हनुमानगढ मां ब्रह्माणी के मंदिर पर लगी श्रद्धालुओं की कतार । फोटो विनोद गोस्‍वामी 
पल्लू. कस्बें के ऐतिहासिक मां ब्रह्माणी मंदिर में गुरूवार को प्रथम नवरात्रा पर घट स्थापना के साथ ही मेला प्रारंभ हो गया।घटस्थापना के साथ ही पूरा कस्बां मां शक्ति की भक्ति में रम गया। पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया। ब्रह्माणी मां कि शृंगारित प्रतिमा के सामने मंदिर के पुजारियों द्वारा घट स्थापना के बाद महाआरती का आयोजन किया गया। इस बार नवरात्रि पर्व के पहले दिन ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े । हर साल की तरह इस बार भी मेले काफी भीड़ रहने का अनुमान है। गौरतलब है कि मां के दरबार में मेले में राजस्थान के साथ साथ अन्य प्रांतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालू मन्नतें लेकर पहुंचते है। प्रशासन ने मेले में व्यवस्था बनाये रखने के लिये पंचायत व मंदिर प्रन्यास को श्रद्धालुओं को प्रर्याप्त व्यस्था बनाये रखने के लिये कहा है। वहीं पुलिस ने भी मेले में पुर्णतया चौकसी बरतनी प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी दिनेश सहारण ने बताया कि मेले में असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिये मंदिर, मेला परिसर सहित पुरे बाजार में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जायेगी। कस्बें के हर गली नुकड़ में दुकाने सज चुकी है। यह मेला आसौज माह के शारदीय नवरात्रा के पहले दिन से मेला प्रारंभ होता है जो पंद्रह दिन तक तक जारी रहता है। नवरात्रा की अष्टमी को मुख्य मेला भरता है। मान्यता के अनुसार इस दिन यहां के मंदिर में मां ब्रह्माणी अवतरतित हुई थी।

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top